Wednesday, 7 December 2011

" नियुक्ति एवम स्वागत "


" जय चित्रांश "
मध्य भारत कायस्थ परिषद् की बैठक प्रदेश अद्यक्ष सचिन सक्सेना की अद्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया गया !इसके तहत  मध्य भारत कायस्थ परिषद् प्रदेश उपाद्यक्ष के पद पर श्री संजय सक्सेना को मनोनीत किया गया साथ ही युवा परिषद् के प्रदेश सचिव के पद पर श्री अमित माथुर को नियुक्त किया गया है !इनकी नियुक्ति पर महिला परिषद् प्रदेश अद्यक्ष श्रीमती आरती खरे,प्रदेश सचिव संजय जोहरी,पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव,जीतेन्द्र सक्सेना,चन्द्रमोहन कुलश्रेष्ठ,आशीष निगम,मनोज निगम,मिडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव,नरेश श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,महिला परिषद् की अदिति भटनागर,सुपर्णा कुलश्रेष्ठ आदि सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्तिथ थे !

मध्य भारत कायस्थ परिषद् की उज्जैन में बैठक

मध्य भारत कायस्थ परिषद् द्वारा आगामी २४,२५ दिसंबर को आयोजित किये जाने वाले  फ़ूड N फन फेस्टिवल एवम परिचय सम्मलेन के विषय में आवश्यक बैठक की गयी जिसमे कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाए इस बात पर समिति सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किये ! साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी भी तय किये गए !
बैठक में प्रमुख रूप से मध्य भारत कायस्थ परिषद् प्रदेश अद्यक्ष सचिन सक्सेना,महिला प्रदेश अद्यक्ष श्रीमती आरती खरे,प्रदेश सचिव संजय जोहरी, उज्जैन जिला अद्यक्ष पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव,चन्द्रमोहन कुलश्रेष्ठ, जीतेन्द्र सक्सेना,आशीष निगम,मनोज निगम,नरेश श्रीवास्तव,सुनील श्रीवास्तव,महिला परिषद् की अदिति भटनागर,श्रीमती सुपर्णा कुलश्रेष्ठ और नवागत प्रदेश उपाद्यक्ष संजय सक्सेना , युवा परिषद् प्रदेश सचिव अमित माथुर उपस्तिथ थे ! 

Monday, 21 November 2011

" परिचय सम्मलेन का फार्म "



" जय चित्रांश "
इस फार्म को डाउनलोड करके फार्म को पूरा भरकर दिए गए प्रदेश कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं या पम्पलेट में दिए नंबरों पे संपर्क कर सकते हैं ! अंतिम दिनांक 10 दिसंबर है कृपया जल्द से जल्द अपना स्थान निश्चित करे ! धन्यवाद !

"सचिन सक्सेना"
प्रदेश अद्यक्ष
मध्य भारत कायस्थ परिषद्
09425092691

Friday, 11 November 2011

कायस्थ फ़ूड N फन फेस्टिवल

मध्य भारत कायस्थ परिषद् द्वारा २४ और २५ दिसंबर २०११ को उज्जैन में फ़ूड N फन फेस्टिवल और महापरिचय सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है जिसमे आप और आपका सहयोग विशेष रूप से आमंत्रित एवम आपेक्षित है !

Monday, 26 September 2011

विभूति सम्मान


विभूति सम्मान


विभूति सम्मान


विभूति सम्मान

" जय चित्रांश "
17 सितम्बर को मध्य भारत कायस्थ परिषद् की आवशयक बैठक नयनदिप परिसर उज्जैन में रखी गयी बैठक की अद्याक्षता परिषद् के प्रदेश अद्यक्ष श्री सचिन सक्सेना ने की मुख्या अतिथि के रूप में संरक्षक श्री मोतीलाल जी श्रीवास्तव थे बैठक में प्रदेश सचिव श्री संजय जोहरी ने आगामी दिसंबर में होने वाले फ़ूड N फन फेस्टिवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवम महिला परिषद् प्रदेश अद्यक्ष श्रीमती आरती खरे एवम श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने परिचय सम्मलेन की जानकारी दी !
बैठक में हाल ही में अपना अमृत महोत्सव मनाने वाले लेखक संघ के अद्यक्ष सर्व श्री हरीश प्रधान जी एवम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक श्री संजय जौहरी को सम्मानित किया गया , बैठक में कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति बनाने पर भी जोर दिया गया !
बैठक में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र निगम, जीतेन्द्र सक्सेना,अरविन्द भटनागर , सुनील श्रीवास्तव,मनोज निगम,नरेश श्रीवास्तव,अमित माथुर , दिनेश सक्सेना,चन्द्रमोहन कुलश्रेष्ठ,आशीष निगम,दिनेश प्रसाद सिन्हा,डॉ राजकुमार श्रीवास्तव , विशाल श्रीवास्तव,विवेक भटनागर,नवदीप कुलश्रेष्ठ,हितेंद्र श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव,चेतन्य श्रीवास्तव,आशुतोष सक्सेना, श्यामली सक्सेना,निधि भटनागर,किमी भटनागर,वंदना श्रीवास्तव,संध्या निगम,सुप्रभा कुलश्रेष्ठ ,आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्तिथ थे! बैठक का सञ्चालन श्री हरीश जौहरी एवम आभार उज्जैन जिलाद्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने माना

Thursday, 21 July 2011

मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान


बुजुर्गों का सम्मान


सम्मान समारोह

"जय चित्रांश"
मध्य भारत कायस्थ परिषद् द्वारा 16  जुलाई शनिवार को उज्जैन में समाज के बुजुर्गों का एवम प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया जिसमे सेकड़ों की संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया ! कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अद्यक्ष डॉ मोहन यादव,विधायक शिवनारायण जागीरदार विशिष्ठ अतिथि के रूप में उज्जैन बीजेपी अद्यक्ष अनिल जी जैन कालुहेड़ा,महापौर रामेश्वर अखंड,निगम अद्यक्ष सोनू गहलोत, श्री हरीश प्रधान,श्री मोतीलाल श्रीवास्तव और मध्य भारत कायस्थ परिषद् के प्रदेश अद्यक्ष सचिन सक्सेना मोजूद थे ! समारोह में विशेष सम्मान 105 वर्ष की श्रीमती सुशीला निगम को दिया गया 75 वर्ष के दो दम्पति का भी सम्मान किया गया ! साथ ही कई बच्चों का भी सम्मान किया गया !
कार्यक्रम के आयोजन में मध्य भारत कायस्थ परिषद् के संजय जोहरी महिला परिषद् की प्रदेश अद्यक्ष श्रीमती आरती खरे,युवा परिषद् के सुनील श्रीवास्तव और चित्रगुप्त गाथा के संपादक श्री दिनेश प्रसाद सिन्हा की प्रमुख एवम सराहनीय भूमिका रही ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य भारत कायस्थ परिषद् के उज्जैन जिला अद्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव , जीतेन्द्र सक्सेना,नरेश श्रीवास्तव,मनोज निगम,अखिलेश श्रीवास्तव,हरीश जौहरी,अदिति भटनागर सहित कई पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्तिथ थे !

Monday, 27 June 2011

"महाआरती एवम महाप्रसादी"

"जय चित्रांश"
कायस्थों का शौर्य दिवस हमारे आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती के शुभ अवसर को "मध्यभारत कायस्थ परिषद्" ने पुरे हर्षो उल्लास से मनाया, १० मई २०११ को उज्जैन के व्यस्ततम चौराहे टॉवर चौक पे हजारों की संख्या में समाज जन  एकत्रित हुए और अपने आयाध्य देव की महाआरती कर महाप्रसादी ग्रहण की,यंहा पे महाआरती ५०१ दीयों से की गयी अँधेरे में सेकड़ों दिए भगवान चित्रगुप्त जी की आरती करते समय ऐसे महसूस हो रहे थे जैसे की रात के सेकड़ों तारे जमीन पे जगमगा रहे हों!
महाआरती में मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक श्री सतीश सक्सेना विशिष्ठ अतिथि के रूप में  विधायक श्री शिवनारायण जागीरदार,बीजेपी जिला अद्यक्ष श्री अनिल जैन, संगठन मंत्री श्री प्रदीप जोशी,मोतीलाल श्रीवास्तव,हरीश प्रधान,श्याम सुन्दर निगम.परिषद् के प्रदेश अद्यक्ष सचिन सक्सेना.महिला परिषद् की प्रदेश अद्यक्ष श्रीमती आरती खरे थे! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीतेन्द्र सक्सेना, मनोज निगम ,सुनील श्रीवास्तव,नरेश श्रीवास्तव,डी पी सिन्हा ,हरीश जौहरी , ममता निगम , अदिति श्रीवास्तव,सविता श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में कायस्थ जन उपस्तिथ हुए, कार्यक्रम में भजन गायक आशुतोष सक्सेना द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गयी ! कार्यक्रम का संचालन श्री संजय जौहरी ने किया और आभार परिषद् के उज्जैन जिला अद्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने माना.
जानकारी मीडिया प्रभारी एवम चित्रगुप्त गाथा के संपादक  डी पी सिन्हा ने दी !